बिहार में बरपा ठंड का कहर, पटना सहित सूबे में चल रही है शीतलहरी
पटना : बिहार की राजधानी पटना सहित सूबे में कोहरे का कहर जारी है. ठंड बढ़ गयी है और सड़कों पर सन्नाटा पसरा है. ग्रामीण इलाकों में भी लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं, वहीं शहरों में रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ जमा है. पटना का तापमान जैसे ही 10 डिग्री से नीचे आया है, प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खुलनी भी शुरू हो गयी है. राजधानी के ककड़बाग, अनिसाबाद, फुलवारी, कुर्जी, आशियाना और बोरिंग रोड इलाकों में कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है. रात में स्थिति और भी खराब हो जा रही है, फूटपाथ पर अपनी रात गुजारने वाले रिक्शे और ठेले वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. शाम ढलते ही इंसान के साथ जानवर भी अपना आशियाना खोजने लग जाते हैं, वहीं शहर में बने सभी रैन बसेरा अतिक्रमण के शिकार हैं. बेली रोड सहित नाला रोड और शहर के विभिन्न भागों में गरीबों के लिए बने रैन बसेरा पर स्थानीय लोगों का कब्जा है.
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home