बिन ब्याही मां बनी नाबालिग आरोपित ने बच्ची को गायब किया
पंचायत में शादी के लिए तैयार हुआ था चार लाख रुपये की करने लगा मांग
आजमनगर (कटिहार) : आजमनगर थाना क्षेत्र में पहले तो एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया गया और जब वह गर्भवती हो गयी तो आरोपित ने शादी से इंकार कर दिया.
नाबालिग लड़की ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया. इस बीच शादी के लिए लगातार दबाव बनाये जाने की वजह से आरोपित ने सबूत मिटाने के उद्देश्य से नवजात को ही गायब कर दिया.
अब पीड़िता अपनी बच्ची की बरामदगी के लिए पांच दिन से थाने में गुहार लगा रही है, लेकिन पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी है. सिर्फ जांच की जा रही है कह कर टरकाया जा रहा है. पीड़िता व आरोपित लड़का दोनों ही सिंहपुर गांव के हैं और रिश्ते में दूर के भाई-बहन लगते हैं. पीड़िता ने बताया कि गांव के ही मो परवेज खान पिता तफिजुल खान ने मुझे आंगन में अकेला देख जबरन अपने घर के अंदर ले गया और दुष्कर्म किया. फिर शादी करने की बात कह कर कहा कि घटना का किसी से भी जिक्र नहीं करना. समाज में लोक लज्जा की वजह से वह चुप रही.
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home