'अरविंद केजरीवाल के साथ चपरासी जैसा सलूक करते हैं LG,' राज्यसभा में केजरीवाल को मिला विपक्षी दलों का साथ

नई दिल्ली: 'दिल्ली सरकार के पास कोई शक्ति नहीं है. एलजी दिल्ली के मुख्यमंत्री के साथ चपरासी के तरह व्यवहार करते हैं. यह किसी भी मुख्यमंत्री का अपमान है.' समाजवादी पार्टी के नेता नरेश अग्रवाल ने राज्य सभा में यह बात कही. अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में चल रही आम आदमी पार्टी की सरकार और राजधानी के लेफ्टिनेंट गवर्नर के बीच की खींचतान जहां सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुकी है वहीं हैरतअंगेज तौर पर अरविंद केजरीवाल को संसद में विभिन्न विपक्षी दलों का सपोर्ट मिला.
राज्यसभा में चार पार्टियों ने दिल्ली में इन दोनों के बीच चल रही खींचतान को खत्म करने की मांग की. समाजवादी पार्टी ने तो यहां तक कह दिया कि केंद्र सरकार के एलजी चीफ मिनिस्टर अरविंद केजरीवाल के साथ चपरासी की तरह व्यवहार करते हैं.
Labels: big news

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home