CM नीतीश के समानांतर शरद यादव ने शुरू किया 'सीधा संवाद', कहा- जनता को देना होगा जनादेश अपमान का हिसाब

किशनगंज : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक ओर जहां गुरुवार को विकास कार्यों की समीक्षा यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत जमुई से की, वहीं जदयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव ने भी गुरुवार को संवाद यात्रा की शरुआत की. विकास कार्यों की समीक्षा यात्रा के दौरान जहां 28-31 दिसंबर तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विभिन्न जिलों की यात्रा करेंगे, वहीं शरद यादव भी बिहार की जनता से सीधा संवाद 28-31 दिसंबर तक करेंगे.
बंगाल के बागडोरा से शरद यादव ने सीधा संवाद करने के बाद किशनगंज पहुंचे. शहर के केलटेक्स चौक कर्पूरी रोड पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी थी और आगे भी महागठबंधन की सरकार बनेगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन को मिले जनादेश का अपमान किया है. अब जनता व लोकतंत्र को कुछ लोगों ने धूमिल करने की साजिश रच रहे हैं. बिहार की 11 करोड़ जनता भाजपा व जदयू गंठजोड़ की मंशा समझ रही है.
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home