Sunday, 24 December 2017

कुलभूषण जाधव के परिवार के पाकिस्तान दौरे को लेकर बहुत ही सतर्क है भारत

कुलभूषण जाधव के परिवार के पाकिस्तान दौरे को लेकर बहुत ही सतर्क है भारत
नई दिल्‍ली: पाकिस्तान में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव से मिलने उनकी मां और पत्नी 25 तारीख को पाकिस्तान जा रही हैं. इनकी यात्रा को लेकर भारत की तरफ से पूरी सतर्कता बरती जा रही है. सवाल परिवार की सुरक्षा का भी है और इस बात का भी कि कहीं पाकिस्तान इस दौरे को लेकर कुछ ऐसा न करे जिसे बाद में वह अपने पक्ष में भुनाने की कोशिश करे.

भारत पहले ही पाकिस्तान से सोवेरन गारंटी हासिल कर चुका है जिसके तहत भारत ने मुख्य तौर पर यह शर्त रखी थी की जब कुलभूषण का परिवार पाकिस्तान में होगा तो ना तो मां और ना ही पत्नी से किसी तरह की पूछताछ की कोशिश की जाएगी. इसके अलावा जब तक वे पाकिस्तान की जमीन पर रहेंगे उनकी पूरी सुरक्षा की गारंटी पाकिस्तान की होगी. और तीसरा यह कि भारतीय उच्चायोग का एक अधिकारी हमेशा परिवार के साथ रहेगा. यहां तक कि जब परिवार कुलभूषण जाधव से मिल रहा होगा तब भी. पाकिस्तान ने इन तीनों शर्तों को स्वीकार किया और तभी भारत ने इस यात्रा को हरी झंडी दी. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक इस्लामाबाद में भारतीय उप उच्चायुक्त जेपी सिंह कुलभूषण के परिवार के साथ मौजूद रहेंगे.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home