IND vs SL LIVE: श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा, सदीरा समरविक्रमा बने पंड्या के शिकार

मुंबई: इंदौर का दूसरा टी20 जीतकर पहले ही सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी रोहित शर्मा की टीम इंडिया आज श्रीलंका टीम के सामने है. सीरीज के तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में यहां के वानखेड़े स्टेडियम में भारत की नजरें आखिरी मैच जीतने और श्रीलंका का सूपड़ा साफ करने पर हैं. दूसरी ओर, श्रीलंका टीम इस मैच को जीतकर दौरे का अंत जीत के साथ करने की कोशिश करेगी. भारतीय टीम की बल्लेबाजी दोनों मैचों में शानदार रही है.केएल राहुल ने दोनों मैचों में अर्धशतक जड़े हैं जबकि रोहित ने पिछले मैच में तूफानी शतकीय पारी खेली थी. बल्लेबाजी का भार मुख्य रूप से इन्हीं दोनों बल्लेबाजों पर होगा. मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता और श्रीलंका टीम को पहले बैटिंग के लिए बुलाया है.11 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर चार विकेट खोकर 74 रन है. निरोशन डिकवेला (1), कुसल परेरा (4), उपुल थरंगा (11) और सदीरा समरविक्रमा (21) आउट होने वाले बल्लेबाज हैं. असेला गुणरत्ने 26 और दनुष्का गुणतिलका 3 रन बनाकर क्रीज पर हैं.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home