Sunday, 24 December 2017

सुषमा स्वराज ने सांसद बदरुद्दीन अजमल को कहा, शुक्रिया; अजमल ने दे दी बीेजेपी को नसीहत


सुषमा स्वराज ने सांसद बदरुद्दीन अजमल को कहा, शुक्रिया; अजमल ने दे दी बीेजेपी को नसीहतनई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और ऑल इंडिया युनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के नेता और सांसद बदरुद्दीन अजमल के बीच हुए ट्वीट इस समय सुर्खियां बटोर रहे हैं. दरअसल बदरुद्दीन अजमल ने संयुक्त राष्ट्र में यरुशलम के मुद्दे पर भारत का अमेरिका और इजराइल के खिलाफ वोट देने के लिए सुषमा स्वराज को धन्यवाद दिया. इस पर हाजिर जवाब सुषमा स्वराज ने भी अपने ट्वीटर पर अजमल को धन्यवाद दिया और कहा कि अब आप हमारे लिए वोट कीजिएगा. 
इस पर देश के सबसे धनी सांसदों में से अजमल ने कहा कि वो बीजेपी की तरफ से समर्थन की दरकार आने से खुश हैं लेकिन आज के माहौल में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण बढ़ गया है और बीजेपी को किसी भी तरह के समर्थन का सवाल ही पैदा नहीं होता है. मेरा हमेशा वोट भारत के लिए है. जिस दिन बीजेपी अल्पसंख्कों और बहुसंख्यकों के बीच भेदभाव करना बंद कर देगी, मेरा वोट आपके लिए होगा.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home