Sunday, 24 December 2017

भागलपुर पुलिस की छापामारी,हथियार एवं कारतूस बरामद के साथ महिला गिरफ्तार

जिले के कहलगांव अनुमंडल के घोघा थाना क्षेत्र के पन्नुचक गांव के कुख्यात अपराधी टिब्बा मंडल उर्फ़ चंद्रभानु मंडल पिता स्वर्गीय चुनचुन मंडल जो हाल में ही जेल से छूटकर आया था और कहीं अपराधिक वारदात करने के फिराक में था और अपने घर में हथियार ला कर रखा था । इसकी गुप्त सूचना पर कहलगांव पुलिस छापेमारी करने गई तो कुख्यात टिब्बा मंडल भागने में सफल हो गया, जबकी टिब्बा के घर से मौके पर से 2 देसी राइफल एवं देसी पिस्तौल (कट्टा )लोडेड हालत में तथा गोली बरामद हुआ । मौके पर से टिब्बा मंडल की बहन मुन्नी देवी देवी को गिरफ्तार किया गया , जबकि टिब्बा मंडल भागने में सफल हो गया।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home