Sunday, 24 December 2017

वकार यूनुस बोले, विराट कोहली क्रिकेट के सभी रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं, सचिन के बारे में कही यह बात

वकार यूनुस बोले, विराट कोहली क्रिकेट के सभी रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं, सचिन के बारे में कही यह बात
कराची: महान तेज गेंदबाज और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान वकार यूनुस ने टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली की जमकर प्रशंसा की है. यूनुस ने कहा कि विराट आने वाले वर्षों में बल्लेबाजी के सभी रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. वकार ने कहा, ‘कोहली जिस तरह अपनी फिटनेस को को बनाए रखते हैं और जिस एकाग्रता तथा कौशल के साथ खेल का लुत्फ उठाते हैं उससे मुझे लगता है कि आने वाले वर्षों में वह बल्लेबाजी के सभी रिकॉर्ड अपने नाम पर कर लेंगे.’पिछले साल पाकिस्तान का मुख्य कोच पद से इस्तीफा देने वाले इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि कोहली समकालीन क्रिकेट के सबसे प्रतिभावान खिलाड़ी है. वकार ने सचिन तेंदुलकर की भी भी अपने समय का सर्वश्रेष्‍ठ बल्‍लेबाज माना.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home