Thursday, 4 January 2018

बेरोजगारों के लिए खुशखबरी! टाटा स्टील बड़े पैमाने पर देगा रोजगार

बेरोजगारों के लिए खुशखबरी! टाटा स्टील बड़े पैमाने पर देगा रोजगारजमशेदपुर : टाटा स्टील आने वाले तीन साल में बड़े पैमाने पर रोजगार मुहैया कराने जा रही है. यह रोजगार कंपनी के जमशेदपुर व कलिंगानगर प्लांट के विस्तारीकरण में मैन पावर की जरूरत का हिस्सा होगा. कंपनी तकनीकी तौर पर दक्ष 10 हजार कर्मचारियों की बहाली लेगी जबकि मैट्रिक पास को भी मौका दिया जायेगा. बहाली में वर्तमान कर्मचारी पुत्रों को प्राथमिकता दी जायेगी. कंपनी का लक्ष्य है कि स्टील वेज को खत्म कर हर हाल में नये सिरे से एनएस ग्रेड में बहाली की जाये, जिससे कंपनी का वेज कॉस्ट कम हो सके. प्रबंधन नये दक्ष कर्मचारियों से अत्याधुनिक मशीनों का संचालन कराकर उत्पादकता को बढ़ाना चाहता है.

अब तक के तय प्लान के अनुसार जमशेदपुर प्लांट को प्रथम चरण में 10 मिलियन टन को बढ़ाकर 11 मिलियन टन किया जाना है. फिर आने वाले तीन साल में गम्हरिया के टिस्को ग्रोथ शॉप के विस्तार के साथ वहां करीब 4 मिलियन टन का विस्तार किया जायेगा. इस तरह जमशेदपुर में 5 मिलियन टन और कलिंगानगर में पांच मिलियन टन यानि कुल 10 एमटी उत्पादन बढ़ाया जाना है. उत्पादन फार्मूला के मुताबिक, कंपनी एक मिलियन टन में करीब एक हजार कर्मचारियों की बहाली करेगी. इसमें 10 हजार बहाली स्थायी तौर पर कंपनी के पे रोल पर होंगी जबकि करीब 30 हजार अस्थायी और ठेका मजदूरों को रोजगार मिलेगा. इतने ही लोगों को परोक्ष रोजगार के साधन भी मिलेंगे. टाटा स्टील अपनी भारतीय इकाइयों की उत्पादन क्षमता 25 से 30 मिलियन टन तक बढ़ाने की तैयारी में है. इसमें करीब 24 हजार करोड़ का निवेश कंपनी करेगी.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home