Thursday, 4 January 2018

LIVE चारा घोटाला: लालू को आज हो सकती है सजा, थोड़ी देर में जेल से कोर्ट के लिए होंगे रवाना

LIVE चारा घोटाला: लालू को आज हो सकती है सजा, थोड़ी देर में जेल से कोर्ट के लिए होंगे रवाना10: 18 AM : लालू के लिए चार स्कॉर्ट गाड़ी पहुंची जेल. कोर्ट परिसर में किसी भी समर्थक को प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है.

10: 06 AM : होटवार के बिरसा मुंडा जेल के बाहर आज कम नजर आ रहे हैं लालू के समर्थक. जेल के बाहर सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम हैं. लालू को 10: 30 बजे जेल से कोर्ट ले जाया जाएगा. उनके काफिले में एक एम्बुलेंस भी होगी साथ.

09: 45 AM : चारा घोटाले में देवघर कोषागार (आरसी 64ए/96) से 89 लाख रुपये के फर्जीवाड़ा मामले में बुधवार को दो अधिवक्ताओं की मौत के बाद शोकसभा (कंडोलेंस) के कारण सीबीआइ कोर्ट का फैसला नहीं आया. कोर्ट गुरुवार से फैसला सुनाने की कार्रवाई शुरू करेगी.
इनकी सजा पर होना है निर्णय :
 -लालू प्रसाद, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राजद प्रमुख
-जगदीश शर्मा, पूर्व सांसद
 -आरके राणा, पूर्व विधायक
-फूलचंद सिंह, पूर्व विकास आयुक्त
-बेक जूलियस, पूर्व पशुपालन सचिव, बिहार
-महेश प्रसाद, पूर्व पशुपालन सचिव, बिहार
-डॉ कृष्ण कुमार, पूर्व पशुपालन पदाधिकारी
-सुबीर भट्टाचार्य, पूर्व ट्रेजरी आॅफिसर पूर्व आपूर्तिकर्ता
 -त्रिपुरारी मोहन प्रसाद 
-राजा राम जोशी 
-सुनील कुमार सिन्हा
-सुशील कुमार सिन्हा
-सुनील गांधी
-संजय कुमार अग्रवाल
-ज्योति कुमार झा 
-गोपीनाथ दास
मिश्रा सहित छह हो चुके हैं बरी : उक्त मामले में अदालत ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा, बिहार के पूर्व मंत्री विद्यासागर निषाद, बिहार विधानसभा की लोक लेखा समिति (पीएसी) के तत्कालीन अध्यक्ष ध्रुव भगत, अधीरचंद्र  चौधरी, सरस्वती चंद्रा और साधना सिंह  को निर्दोष करार देते हुए मामले से बरी कर दिया था.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home