Thursday, 4 January 2018

बिहार : आईएएस दीपक की संपत्ति 1940 गुना बढ़ी, 4 ठिकानों पर छापे, उलझा है बैंक अकांउटों का मामला

बिहार : आईएएस दीपक की संपत्ति 1940 गुना बढ़ी, 4 ठिकानों पर छापे, उलझा है बैंक अकांउटों का मामलापटना : आय से अधिक संपत्ति (डीए) मामले में एसवीयू (स्पेशल विजिलेंस यूनिट) की विशेष टीम ने 2007 बैच के आईएएस अधिकारी दीपक आनंद के चार ठिकानों पर एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाया. इसमें पटना, सीतामढ़ी, कटिहार और गोड्डा (झारखंड) में स्थित स्थान शामिल हैं. 
अब तक की जांच में करीब तीन करोड़ की अवैध संपत्ति सामने आ चुकी है. यह उनकी वैध आय से करीब 1940 गुनी ज्यादा है. फिलहाल देर रात तक छापेमारी चलने की संभावना है. जब्त हुए सभी कागजातों की जांच करने के बाद ही यह स्पष्ट हो जायेगा कि कुल कितने की अवैध संपत्ति बरामद हुई है. वर्तमान में वह पटना के सर्किट हॉउस में रहते थे, वहां भी छापेमारी की गयी. 
 
उनके कमरे से 25 लाख के किसान विकास पत्र, 27.50 लाख रुपये पोस्टल विभाग की अलग-अलग स्कीम में निवेश, 25 लाख रुपये की ज्वेलरी खरीद के कागजात और अन्य कई महत्वपूर्ण कागजात बरामद किये गये हैं. इसके अलावा सीतामढ़ी के कोर्ट बाजार स्थित उनके पैतृक आ‌वास से करोड़ों रुपये के निवेश और जमीन के कागजात मिले हैं. इसमें पटना के पीएंडएम मॉल में दो दुकानों के कागजात भी शामिल हैं. इसमें एक दुकान का उल्लेख उन्होंने राज्य सरकार को दी गयी अपनी संपत्ति के ब्योरा में भी किया है.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home