बिहार : कुमार रवि पटना के नये डीएम, संजय अग्रवाल बने परिवहन सचिव, छह आईएएस समेत 23 आईपीएस का तबादला
पटना : साल के अंतिम दिन राज्य सरकार ने छह आईएएस का ट्रांसफर करते हुए नयी जगह पोस्टिंग कर दी है. गया के डीएम कुमार रवि को पटना का डीएम बनाया गया है. साथ ही इन पर बंदोबस्त पदाधिकारी (पटना) का भी प्रभार रहेगा. वहीं पटना के डीएम संजय कुमार अग्रवाल को प्राेन्नति देते हुए परिवहन विभाग में सचिव बनाया गया है. बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन में अपर मिशन निदेशक डॉ प्रतिमा एसके वर्मा को प्रोन्नति देते हुए वाणिज्य कर आयुक्त बनाया गया है. इनपर बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन में अपर मिशन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार रहेगा.
श्रम संसाधन विभाग के विशेष सचिव पंकज कुमार पाल को प्रोन्नति देते हुए मुंगेर प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है. पटना नगर निगम के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक सिंह को गया का डीएम बनाया गया है. इनपर बंदोबंस्त पदाधिकारी का भी प्रभार रहेगा. पर्यटन विभाग के विशेष सचिव केशव रंजन प्रसाद को पटना नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है.
23 आईपीएस के भी तबादले
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home