Monday, 1 January 2018

नये साल के जश्न में डूबा पूरा देश, PM मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

नये साल के जश्न में डूबा पूरा देश, PM मोदी ने देशवासियों को दी बधाईनयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत समूचे भारत में लोगों ने पूरे जोशो खरोश और मौज मस्ती के साथ नाच गाकर नये वर्ष का स्वागत किया. इस मौके पर राजधानी दिल्ली में नये वर्ष के स्वागत के लिए विभिन्न होटलों और रेस्त्रां में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था. दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस में लोगों की भारी भीड़ जमा हुई. 


इस मौके पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे. इस दौरान सड़कों पर कई स्थानों पर उत्साही भीड़ नजर आयी. मुंबई में पब में आग की घटना के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने रेस्त्रां और होटल प्रबंधन से विशेष एहतियात बरतने को कहा था. 


Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home