किशनगंज के तैयबपुर में भीषण डकैती, फायरिंग
पोठिया (किशनगंज) : घने कोहरे में पुलिस गश्ती को धता बताते हुए अपराधियों ने मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के तैयबपुर में जमकर उत्पात मचाया. नंदू चौधरी के घर में 30-40 हथियार बंद अपराधियों ने डकैती को अंजाम दिया. डकैतों ने गृहस्वामी के परिजनों को हथियार के बल पर बंधक बनाकर एक लाख 25 हजार रुपये नकद, छह भर सोना और एक लाइसेंसी बंदूक लूट लिया.
सभी अपराधी सीढ़ी के सहारे घर की छत पर चढ़े और सीढ़ी से नीचे उतर आया. हथियार के बल पर परिजनों को बंधक बना गोदरेज, सूटकेस, ट्रंक आदि को तोड़कर उसमें रखे जेवरात, रुपये व लाइसेंसी बंदूक लेकर चलते बने. घटनास्थल से पुलिस ने कई देसी बम व एक हथौड़ी जब्त किया है. तैयबपुर निवासी नंदू चौधरी के घर में प्रवेश करने के लिए
नकद, लाइसेंसी बंदूक...
दो बांस की सीढ़ी का उपयोग किया. घर में प्रवेश कर घर में मौजूद पीयुष चौधरी, सुबोध चौधरी व उनकी पत्नी, पंडित व उनका परिवार व नंदु चौधरी को बंधक बना लिया. अपराधी घर में प्रवेश करते ही नंदू चौधरी से पूछा कहां है नंदू चौधरी जिस पर उन्होंने बताया कि मैं भाड़ेदार हूं. वे इस्लामपुर में रहते है़ं सभी अपराधियों ने घर के अंदर रखे सूटकेस, ट्रंक आदि सामान को खंगाला और घर में रखे 1 लाख 25 हजार रुपये नकद 6 भरी सोना तथा लाइसेंसी गन लेकर फरार हो गया. अपराधी किसी एक घर को नहीं बल्कि कई घरों को निशाने पर रखा था. इधर पोठिया थाना की जीप रात्रि गश्ती में ही थी,
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home