Friday, 19 January 2018

सदर अंचल में ऑनलाइन म्यूटेशन शुरू

Image result for onlineकटिहार : रैयतों व आम लोगों  के भूमि संबंधी मामलों के निबटारे में सहूलियत के दृष्टिकोण से बिहार सरकार ने भू-अभिलेखों के कंप्यूटराइजेशन के कार्य को गति देना प्रारंभ कर दिया है. जिले में भू-अभिलेखों का डिजिटलाइजेशन का कार्य प्रगति पर है. बुधवार को कटिहार अंचल में आयोजित एक कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने ऑनलाइन दाखिल खारिज का शुभारंभ करते हुए कहा कि अब रैयतों को अंचल कार्यालय का चक्कर लगाना नहीं पड़ेगा. इसके लिए पूर्णत: कंप्यूटराइज्ड व्यवस्था सुनिश्चित करा दी गयी है. उन्होंने कहा कि पहले दाखिल खारिज के मामले में संबंधित रैयतों तथा आम नागरिकों को अंचल कार्यालय आकर अपना आवेदन संबंधित अभिलेखों के साथ समर्पित करना पड़ता था एवं उसकी जांच  में काफी समय लगता था.
 
इससे उन्हें कठिनाई का सामना करना पड़ता था. अब कटिहार अंचल के सभी जमाबंदियों को डिजिटलाइज्ड कर दिया गया है. इस अंचल के कोई भी रैयत अपना ऑनलाइन दाखिल खारिज के लिए घर बैठे आवेदन दे सकते हैं. ऑनलाइन भू-लगान जमा कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि बुधवार के 12 बजे रात के बाद सभी डिजिटलाइज्ड अभिलेखों को लॉक कर दिया जायेगा, 
 
आज से कटिहार अंचल के सभी नागरिकों को उनकी भूमि  के मामले में मिलेगी ऑनलाइन सुविधा
 
गुरुवार से कटिहार अंचल के सभी नागरिकों को उनके भूमि  के मामले में ऑनलाइन सुविधा प्राप्त होगी. उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि गुरुवार से इस जिले में जो भी रजिस्ट्री होगी. भूमि का क्रय-विक्रय होगा. उसकी ऑनलाइन जानकारी कटिहार अंचल को प्राप्त हो जायेगा एवं स्वत: उसके म्यूटेशन की प्रक्रिया प्रारंभ हो जायेगी. पहले भूमि क्रय करने के बाद संबंधित व्यक्ति को दाखिल खारिज के लिये अंचल कार्यालय आकर आवेदन देना पड़ता था. उसके बाद प्रक्रिया प्रारंभ होती थी.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home