Friday, 5 January 2018

...और रो पड़े सरफराज आलम

 Image result for sarfraz alamअररिया : तसलीमउद्दीन के जन्म दिवस समारोह में जब समापन भाषण देने के लिए विधायक सरफराज आलम को आमंत्रित किया गया, तो माइक के सामने आते ही वे फफक कर रो पड़े. उन्होंने कहा कि अपोलो अस्पताल में पड़े सांसद तस्लीमउद्दीन ने उन्हें देखते ही कहा कि क्यों आये यहां. बाढ़ से लोग परेशान हैं. नीतीश कुमार से बात करो. जाओ यहां से पटना. परेशान लोगों को मदद करो. उन्होंने हजारों लोगों के बीच संकल्प लिया कि उनके पद चिह्नों पर चल कर अंतिम सांस तक लोगों की खिदमत करेंगे. 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home