Sunday, 7 January 2018

चारा घोटाला फैसला : सजा सुनाये जाने के बाद लालू ने बिहारवासियों के नाम लिखा ये मार्मिक खत...पढ़ें

चारा घोटाला फैसला : सजा सुनाये जाने के बाद लालू ने बिहारवासियों के नाम लिखा ये मार्मिक खत...पढ़ेंपटना : चारा घोटाले के एक मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने आज राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को साढ़े तीन साल की सजा सुनाई है. इसके अलावा अदालत ने लालू पर पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. लालू की सजा को लेकर एक ओर जहां राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की प्रतिक्रयाएं सामने आने लगी हैं. वहीं लालू याद ने कोर्ट द्वारा सजा सुनाये जाने के बाद बिहारवासियों के नाम एक मार्मिक खत लिखा है. पढ़ें...उन्होंने खत में क्या लिखा है... 

मेरे प्रिय बिहारवासियों , 
आप सबों के नाम ये पत्र लिख रहा हूं और याद कर रहा हूं अन्याय और ग़ैर बराबरी के खिलाफ अपने लंबे सफर को, हासिल हुए मंजिलों को और ये भी सोच रहा हूं कि अपने दलित पिछड़े और अत्यंत पिछड़े जनों के बाकी बचे अधिकारों की लड़ाई को.

बचपन से ही चुनौतीपूर्ण और संघर्ष से भरा रहा है जीवन मेरा. मुझे वो सारे क्षण याद आ रहे हैं जब देश में गरीब पिछड़े शोषित और वंचित लोगों की लड़ाई लड़ना कितना कठिन था. वो ताकतें जो सैकड़ों साल से इन्हें शोषित करती चली आ रही थी वो कभी नहीं चाहते थे कि वंचित वर्ग के हिस्से का सूरज भी कभी जगमगाए, लेकिन पीड़ितों की पीड़ा और सामूहिक संघर्ष ने मुझे अद्भुत ताकत दी और इसी कारण से हमने सामंती सत्ता के हजारों साल के उत्पीड़न को शिकस्त दी. लेकिन, इस सत्ता की जड़ें बहुत गहरी हैं और अभी भी अलग अलग संस्थाओं पर काबिज हैं. आज भी इन्हें अपने खिलाफ उठने वाला स्वर बर्दास्त नहीं होता और येनकेन प्रकारेण विरोध के स्वर को दबाने की चेष्टा की जाती है. आप तो समझ ही रहे होंगे कि छल, कपट, षड्यंत्र और साजिशों का ऐसा खेल खेला जाता है जिससे सामाजिक न्याय की धारा कमजोर हो और इस धारा का नेतृत्व करने वाले लोगों का मुंह बंद कर दिया जाये. 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home