IND vs SA: टेस्ट मैचों में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन की समीक्षा करेगी कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का संचालन कर रही प्रशासकों की समिति (सीओए) दक्षिण अफ्रीका में भारतीय टीम के अब तक के कमजोर प्रदर्शन से हैरान है. यह समिति दक्षिण अफ्रीका दौरा खत्म होने के बाद टेस्ट सीरीज में भारत के खराब प्रदर्शन की समीक्षा करेगी. गौरतलब है कि भारत ने केपटाउन और सेंचुरियन टेस्ट में शिकस्त के साथ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज गंवा दी है. सीरीज का तीसरा टेस्ट कल से जोहानिसबर्ग में शुरू होगा. आज यहां हुई सीओए की बैठक में मौजूद बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा, ‘टीम मैनेजर से पूर्ण रिपोर्ट मिलने के बाद हम प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे. फिलहाल कुछ नहीं किया जा सकता क्योंकि खिलाड़ी और अधिकारी दक्षिण अफ्रीका में हैं.’Labels: big news

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home