Tuesday, 23 January 2018

बिहार : राज्यसभा की अपनी सीटों को बचाने की जद्दोजहद में BJP, RJD की बल्ले-बल्ले, JDU को होगा नुकसान



बिहार : राज्यसभा की अपनी सीटों को बचाने की जद्दोजहद में BJP, RJD की बल्ले-बल्ले, JDU को होगा नुकसानचुनाव आयोग द्वारा बिहार में राज्यसभा चुनाव कराये जाने की घोषणा से पहले ही बिहार में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गयी है. अपने सांसदों की कुर्सी बरकरार रखने की कवायद में भाजपा जुटी है. उसे अपनी दोनों सीटे बरकरार रखने के लिए जहां मशक्कत करनी पड़ सकती है, वहीं राजद की बल्ले-बल्ले है. जदयू को नुकसान होता दिख रहा है. जदयू की तीन सीटें खाली हो रही हैं, दो सांसद बागी होकर पार्टी से बाहर हो चुके हैं. ऐसे में राज्यसभा में पांच सांसदों को भेजना जदयू के लिए टेढ़ी खीर होगी.
दो अप्रैल, 2018 को पांच राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है. इनमें भाजपा कोटे से धर्मेंद्र प्रधान और रविशंकर प्रसाद की सीटें रिक्त हो रही हैं. जबकि, जदयू कोटे से डॉ महेंद्र प्रसाद, डॉ अनिल कुमार साहनी और वशिष्ठ नारायण सिंह की सीटें रिक्त हो रही हैं. इसके अलावा जदयू से बागी हुए अली अनवर भी दो अप्रैल को रिटायर होनेवाले थे, लेकिन राज्यसभा अध्यक्ष वेंकैया नायडू द्वारा अयोग्य घोषित कर दिया. वहीं, एक जदयू से बागी हुए शरद यादव को भी राज्यसभा अध्यक्ष वेंकैया नायडू ने अयोग्य करार दिया है. हालांकि, मामला न्यायालय में लंबित होने के कारण चुनाव आयोग अभी इनकी सीट पर आयोग चुनाव नहीं करा सकता है. 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home