शो रूम का स्टाफ पंकज शर्मा एचडीएफसी बैंक में पैसा जमा करने जा रहा था, तभी बीच रास्ते में घात लगाये अपराधियों ने उसे घेरकर उस पर हमला बोल दिया. घटना में घायल पंकज शर्मा की स्थिति नाजुक बनी हुई है. इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पूरे जिले की नाकेबंदी कर दी है और लुटेरों की तलाश में छापेमारी चल रही है. दिन-दहाड़े हुए इस वारदात ने लोगों को चौंका दिया है. बाजार के दुकानदार और व्यवसायी दहशत में हैं.
स्थानीय लोगों के मुताबिक शो रूम का कर्मचारी अपराधियों को पैसे से भरा बैग नहीं दे रहा था. जबरन उनलोगों ने उससे बैग छीना, लेकिन विरोध करने पर गोली मार दी. बताया जा रहा है कि पंकज को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है. घटना भागलपुर एसएसपी के आवास से महज सौ मीटर की दूरी पर हुई है. घटना के बाद एसएसपी कार्यालय के दो पुलिसकर्मियों ने अपराधियों का कुछ दूर तक पीछा भी किया लेकिन वह चकमा देकर फरार हो गये.
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home