Sunday, 21 January 2018

VIDEO : पुलिस की मिलीभगत से चल रहा अश्लील थियेटर, Rs. 30,000 हर रात के वसूल रही पुलिस

VIDEO : पुलिस की मिलीभगत से चल रहा अश्लील थियेटर, Rs. 30,000 हर रात के वसूल रही पुलिसकटिहार : यहां न किसी फिल्म की शूटिंग चल रही है और न शादी समारोह है. यह सब हो रहा है खाकी की निगहबानी में अश्लील ठुमके का कारोबार. बरारी प्रखंड के सेमापुर ओपी क्षेत्र की वैसा पंचायत में पुलिस की मिलीभगत से खुलेआम थियेटर में अश्लीलता परोसी जा रही है. एक ओर सूबे की सरकार समाज की कुरीतियों को जड़ से मिटाने के लिए हाथ से हाथ मिलाकर मानव शृंखला बनाकर देश को संदेश देने में जुटी है, वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार के नुमांइदे अपने पद का दुरुपयोग करते हुए राज्य सरकार के आदेश की धज्जियां उड़ी रहे हैं. जानकारी के अनुसार, वैसा पंचायत में थियेटर का आयोजन किया गया. इसमें अश्लीलता लोगों के बीच परोसी गयी. अश्लील गानों के बीच युवतियां मंच पर नाचती थिरकती रहीं. खुलेआम सेमापुर ओपी क्षेत्र में थियेटर चल रहा था. सूत्रों की मानें, तो सेमापुर ओपी प्रभारी की मिलीभगत से ही थियेटर में अश्लीलता परोसी जा रही है. हालांकि मामला उजागर होते ही वरीय पुलिस पदाधिकारी ने कार्रवाई आरंभ कर दी है.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home