समाज सुधार अभियान का मजाक उड़ाने वाले खुद पैरों पर मार लेंगे कुल्हाड़ी : नीतीश कुमार
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना के गांधी मैदान से दहेज प्रथा एवं बाल विवाह उन्मूलन के लिये बनायी गयी ऐतिहासिक मानव श्रृंखला की शुरुआत की. मुख्यमंत्री ने गुब्बारा उड़ाकर इसकी शुरुआत की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विकास हम जितना भी कर दें, लेकिन अगर सामाजिक कुरीतियों का ही बोलबाला रहेगा तो विकास का लाभ जन-जन को प्राप्त नहीं हो सकेगा. ये चीजें समाज सुधार की हैं, राजनीतिक नहीं है. पार्टी से इसका कोई रिश्ता नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा, आप जानते हैं कि लोकतंत्र में सबको आजादी है. लोग अपनी जो भी भावना प्रकट करे, हमें कोई ऐतराज नहीं होता है. ये समाज सुधार की चीजें हैं, जो भी इसका विरोध करेगा, मजाक उड़ायेगा, वह अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मारेगा.इस अवसर पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, कृषि मंत्री प्रेम कुमार, विधायक अरुण कुमार सिन्हा, मेयर पटना नगर निगम सीता साहू, मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक पीके ठाकुर, महाधिववक्ता ललित किशोर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अतीश चंद्रा, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा, विभिन्न विभागों के प्रधान सचिव/सचिव, पटना प्रमंडलीय आयुक्त आनंद किशोर, आईजी नैय्यर हसनैन खां, डीआईजी राजेश कुमार, जिलाधिकारी कुमार रवि, वरीय पुलिस अधीक्षक मनु महाराज सहित राज्य सरकार के अन्य वरीय अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में आमलोगों ने मानव श्रृंखला में हिस्सा लिया.
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home