Sunday, 21 January 2018

अररिया : माइक्रोफाइनेंस कंपनी के मैनेजर से "1.21 लाख लूटे

 Image result for money lootफारबिसगंज : शुक्रवार को फारबिसगंज के बीडीजी उच्च विद्यालय के पास एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने माइक्रोफाइनेंस कंपनी संगम के प्रबंधक से एक लाख 21 हजार रुपये लूट लिये. पीड़ित प्रबंधक शिवपुर वार्ड संख्या दो, शाहगढ़, मधेपुरा निवासी बबलू कुमार, पिता रामेश्वर रजक
अररिया : माइक्रोफाइनेंस कंपनी...
 
ने बताया कि वे स्थानीय पोखर बस्ती के पास स्थित भारत माइक्रोफाइनेंस इनक्लूजन लिमिटेड कंपनी की शाखा संगम में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं. शुक्रवार को वे धमदाहा गांव से राशि संग्रह कर अपने बाइक से वापस शाखा कार्यालय लौट रहे थे. इस दौरान बीडीजी उच्च विद्यालय के पास अचानक एक बाइक की ठोकर से वे अपने बाइक से गिर पड़े. इसके बाद अपराधियों ने उनके साथ मारपीट की व गाली-गलौज करते हुए एक पिस्टल उनके माथे पर सटा दिया. अपराधियों ने उनका बैग छीन लिया.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home