तेजस्वी ने सीएम नीतीश कुमार को दी 'चेतावनी'...अगर दलितों को कुछ हुआ तो...
पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने राज्य की गिरती कानून-व्यवस्था और महादलितों पर लगातार हो रहे हमले को लेकर सीएम नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया और चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दलितों और गरीबों को कुछ हुआ तो नीतीश कुमार आपकी 'कुर्सी को चकनाचूर' कर देंगे.
राजद अध्यक्ष लालू यादव के बेटे तेस्वी ने ट्वीट कर कहा- 'नीतीश कुमार, कान खोलकर सुन लें अगर दलितों और गरीबों को कुछ हुआ तो आपकी कुर्सी को चकनाचूर कर देंगे'.
इससे पहले भी उन्होंने एक ट्वीट किया, 'नीतीश कुमार ने प्रदेश की क़ानून-व्यवस्था का जनाजा निकलवा दिया है. कानून के रखवाले ही बेकसूर नागरिकों को मार रहे हैं. विगत 20 दिसंबर को कैमूर जिला में आदिवासी समाज के एक निर्दोष ग्रामीण पूर्ण चेरो को पुलिस ने तानाशाही तरीके से उठाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी'.

Labels: big news

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home