कटिहार : 06 करोड़ 61 लाख की लागत से बनेगा खेल भवन
मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के अंतर्गत कटिहार जिले में खेल भवन-सह-व्यायामशाला के निर्माण की राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।उल्लेखनीय है कि कटिहार जिले में खेलों के संवर्द्धन, खेल की गतिविधियां बढ़ाने एवं खिलाड़ियों को खेल की सुविधाएं मुहैया कराने के लिए जिला पदाधिकारी द्वारा लगातार प्रयास किया जाता रहा है।
गौरतलब हो कि जिला प्रशासन दुवारा स्थानीय मिर्चाईबाड़ी में खेल भवन-सह-व्यायामशाला के निर्माण हेतु जमीन चिन्हित कर सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसपर सम्यक् विचारोपरांत राज्य सरकार ने कटिहार जिले में खेल भवन के निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।
जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि यह खेल भवन बहुमंजिला होगा, जिसमें खेल विभाग के कार्यालय के साथ-साथ विभिन्न इंडोर खेलों की सुविधाएं रहेगी। इस भवन के निचले तल पर ट्रेडमिल, वेटलिफ्टिंग सहित अन्य मल्टी जिम के उपकरण की सुविधायुक्त व्यायामशाला होगी। खेल भवन के प्रथम तल पर मिक्स्ड खेलों यथा: ताइक्वांडो, कुश्ती, कबड्डी, वुशु जैसे खेलों के लिए मैट लगे होंगे, जिनपर खिलाड़ी प्रैक्टिस कर सकेंगे। उसके साथ-साथ भवन में खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम/ ग्रीन रूम की भी व्यवस्था होगी।
उन्होंने बताया कि भवन के द्वितीय तल पर जिला खेल कार्यालय, कॉन्फ्रेंस हॉल, योग की सुविधा तथा टेबल टेनिस के कोर्ट रहेंगे। यह भवन 160 फीट लंबा एवं 140 फीट चौड़ा होगा। खेल भवन निर्माण हेतु कला, संस्कृति एवं युवा विभाग ने इस आशय का आदेश जारी किया है। उक्त भवन के निर्माण हेतु कार्यकारी अभिकरण बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड होगा।
via k.T
via k.T
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home