Friday, 16 February 2018

चुनाव लड़ने वालों को अब पत्नी आैर आश्रितों की आमदनी के स्रोत का भी करना होगा खुलासा

चुनाव लड़ने वालों को अब पत्नी आैर आश्रितों की आमदनी के स्रोत का भी करना होगा खुलासानयी दिल्ली : अगर आप चुनाव लड़ने का मन बना रहे हों, तो आपको अपनी अामदनी के साथ ही पत्नी आैर आश्रितों की आमदनी के स्रोत का भी खुलासा करने के लिए तैयार हो जाना चाहिए. इस मसले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को आगामी लोकसभा चुनावों से पहले उम्मीदवारों को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है. इसे भी पढ़ेंः संपत्ति बनाने में आगे हैं झारखंड के सांसद शीर्ष अदालत ने कहा कि चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवारों को अपनी आमदनी के साथ-साथ आपने पत्नी और बच्चों की आमदनी का स्रोत भी बताना होगा. गैर-सरकारी संस्था लोक प्रहरी की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव नामांकन के दौरान प्रत्‍येक उम्‍मीदवार को चल-अचल संपत्ति के साथ कमार्इ के स्‍त्राेत का भी खुलासा करने के आदेश दिये हैं. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि यह फैसला सभी चुनावों में लागू होगा. गैर-सरकारी संगठन लोक प्रहरी ने याचिका दाखिल कर कहा था कि चुनाव सुधारों को लेकर सुप्रीम कोर्ट सरकार और आयोग को आदेश दे कि नामांकन के वक्त प्रत्याशी अपनी और अपने परिवार की आय के स्रोत का खुलासा भी करें. हालांकि, मौजूदा नियमों के अनुसार, चुनावों में नामांकन के दौरान उम्‍मीदवार चुनाव आयोग को अपनी, अपने जीवनसाथी और आश्रितों की चल और अचल संपत्ति का ब्‍यौरा देता है, लेकिन आमदनी का स्‍त्रोत नहीं बताता है. ऐसे में नया फैसला लागू होने के बाद चुनाव सुधारों में एक नया कदम माना जा रहा है. इस मुकदमे की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सांसद और विधायकों की संपत्ति में 500 गुना बढ़ोतरी को लेकर सुनवाई करते हुए सवाल पूछा था कि अगर सांसद और विधायक ये बता भी दें कि उनकी आय और संपत्ति में इतनी तेजी से बढ़ोतरी किसी कारोबार से हुई, तो भी ये सवाल उठता है कि सांसद और विधायक होते हुए आप कोई भी कारोबार कैसे कर सकते हैं?

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home