Saturday, 17 February 2018

PNB घोटाले का झारखंड-बिहार कनेक्शन: पांच ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापा

PNB घोटाले का झारखंड-बिहार कनेक्शन: पांच ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापारांची : पंजाब नेशनल बैंक में हुए सबसे बड़े घोटाले के जांच की आंच झारखंड-बिहार तक पहुंच चुकी है. नीरव मोदी ग्रुप से जुड़े संस्थानों पर छापेमारी जारी है. जानकारी के अनुसार झारखंड के चार ठिकानों पर ईडी की छापेमारी हो रही है. इनमें धनबाद में दो, बोकारो में एक और रांची में एक जगहों पर कार्रवाई की जा रही है.शहर के सिटी सेंटर स्थित शो रूम में जांच चल रही है. ईडी के कई अधिकारी इस जांच में शामिल है. 
आपको बता दें कि मामले में आभूषण कारोबारी नीरव मोदी और उनके रिश्तेदार मेहुल चोकसी के गीतांजलि समूह के परिसरों पर शुक्रवार शाम से ही बिहार की राजधानी पटना में छापेमारी की कार्रवाई कर रहे प्रवर्तन निदेशालय ने अभी तक 2.25 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है. पटना स्थित प्रवर्तन निदेशालय की इकाई से मिली जानकारी के अनुसार, एजेंसी की टीम शु‍क्रवार देर से शाम महाराजा कॉम्पलेक्स स्थिति गीतांजलि समूह के परिसर पर छापेमारी कार्रवाई कर रही थी. टीम ने वहां से 2.25 करोड़ रुपये कीमत की संपत्ति जब्त की है.
गौरतलब है कि पटना में गीतांजलि ग्रुप का फ्रेंचाईजी विजय सिंह नामक व्यक्ति के पास है. वह महालक्ष्मी जेवल्स के नाम से यहां गीतांजलि समूह के साथ व्यापार कर रहे हैं. इस मामले में विदेश मंत्रालय ने नीरव मोदी और मेहुल चोकसी का पासपोर्ट कल तत्काल प्रभाव से चार हफ्तों के लिए निलंबित कर दिया. हालांकि मंत्रालय को यह जानकारी नहीं है कि नीरव अभी कहां हैं.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home