#PNBFraudCase : कांग्रेस भाजपा ने एक दूसरे पर दागे गोले, सिंघवी ने दी केस की धमकी
नयी दिल्ली : पीएनबी घोटाला मामले में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के आरोपों के बाद कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने बौखलाकर पलटवार किया है और उन्होंने कहा है कि जिस प्रकार के झूठे आरोप निर्मला सीतारमण और उनके सहयोगी लगा रहे हैं वह आपराधिक मानहानि के लिए उत्तरदायी हैं. उन्होंने कहा कि मैं ऐसे सभी आरोपों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने के अधिकारों को सुरक्षित रखता हूं.
उन्होंने कहा कि ना तो मेरी पत्नी, बेटे और ना ही मेरा गीतांजलि या नीरव मोदी की किसी भी कंपनी से कोई वास्ता है. गीतांजलि कमला मिल्स प्रॉपटी की किरायेदार थी, कमला मिल्स के मालिक अद्वैत होल्डिंग है, जिसमें मेरी पत्नी और बेटा डायरेक्टर हैं. उन्होंने कहा अद्वैत होल्डिंग के पास एक व्यावसायिक संपत्ति थी, जिसमें फायरस्टोन कभी किरायेदार थी. गौरतलब है कि कुछ देर पहले रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने पीएनबी घोटाला मामले में कहा कि नीरव मोदी भले ही देश छोड़कर भाग गया हो लेकिन सरकार उसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है. उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा पीएनबी घोटाला यूपीए सरकार के दौरान हुआ है.
निर्मला सीतारमण ने कहा कि फायर स्टार डायमंड इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड उन कंपनियों में से एक है जिसे नीरव मोदी चलाते हैं. इस कंपनी के शेयर धारकों में वर्ष 2002 से अनीता सिंघवी का नाम है और आप सब जानते हैं कि वह किसी पत्नी हैं. अनीता सिंघवी मनु सिंघवी की पत्नी हैं.
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home