मैट्रिक: छठे दिन 33646 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित, पर 232 ने छोड़ दी परीक्षा
कटिहार : जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों क 37 परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को मैट्रिक परीक्षा के छठे दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व सीसीटीवी की निगरानी में द्वितीय मातृभाषा की परीक्षा ली गयी. स्थानीय जिला शिक्षा कार्यालय के अनुसार दोनों पालियों में कुल 33878 परीक्षार्थी को सम्मिलित होना था. जिसमें 33646 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, जबकि 232 परीक्षार्थी ने मातृभाषा की परीक्षा में अनुपस्थित रहे.
कदाचारमुक्त व स्वच्छ वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर सभी परीक्षा केंद्रों में सुरक्षाबलों के साथ दंडाधिकारी की तैनात दिखे. परीक्षा के छठे दिन भी निगरानी अत्यधिक रहने की वजह से परीक्षार्थियों को नकल करने का मौका नहीं मिला. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से तैनात नोडल पदाधिकारी विनय पासवान ने भी कई परीक्षा केंद्रों पर जाकर परीक्षा संचालन का जायजा भी लिया. उन्होंने परीक्षा संचालन पर संतोष जताया है.
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home