दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी नहीं,ग्रामीणों ने किया कटिहार -पूर्णिया मुख्य मार्ग को किया जाम
हसनगंज प्रखंड के अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर महलदार टोला में बीते शनिवार की दोपहर अपने चाचा के खेत में अपनी दादी के साथ घास काटने गई नाबालिग के साथ पड़ोस के गांव मुजफ्फर टोला के एक युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया था. जिसको लेकर पीड़िता के परिजनों द्वारा मुफस्सिल थाना को लिखित आवेदन देकर गिरफ्तारी की मांग की गई थी. लेकिन पूरी दिन और रात बीत जाने के बाद भी प्रशासन द्वारा युवक की गिरफ्तारी नहीं की गई. जिसमें आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों द्वारा रविवार की सुबह लगभग 11:00 बजे से ही कटिहार पूर्णिया मुख्य मार्ग को जाम कर सड़कों पर आगजनी करते हुए आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए . वहीं आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों द्वारा जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया तथा कटिहार और पूर्णिया मुख्य मार्ग को लगभग 4 घंटे तक जाम कर सड़कों पर आगजनी प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तारी की मांग करने लगे.
मौके पर इसकी सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों की जोरदार विरोध प्रदर्शन व तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए प्रशासन मूकदर्शक बन गाड़ी खड़ी कर नजारा देखने लगे. ज्ञात हो कि शनिवार की दोपहर नाबालिक लड़की के साथ दूसरे संप्रदाय के युवक द्वारा दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया था इसलिए स्थिति काफी तनावपूर्ण थी जिसमें हसनगंज पुलिस व पदाधिकारी सहित मुफस्सिल पुलिस द्वारा काफी समझाने-बुझाने पर ग्रामीण शांत हुए थे और उनके परिजनों द्वारा लिखित बाय नेम FIR दर्ज करवाते हुए गिरफ्तारी की मांग की गई थी. वही आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि पूरी रात और दिन बीत जाने के बाद आरोपित के परिजन बेखौफ घूमते फिरते नजर आ रहे हैं लेकिन पुलिस प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है वही 4 घंटें तक कटिहार पूर्णिया मुख्य मार्ग जाम होने की वजह से यातायात बाधित हो गई और लोग इस जाम में जूझते नजर आए तकरीबन दोनों तरफ 3 से 4 किलोमीटर लंबी जाम में फंसे लोग परेशान होते रहे और दूरदराज से सफर कर रहे बच्चे बूढ़े और औरत भूखे-प्यासे जाम को झेलते रहे और कुछ लोग पैदल ही खेत खलियान होते हुए निकलने की प्रयास करते नजर आए. मौके पर स्थिति को देखते हुए हसनगंज व रौताड़ा थाने की पुलिस घटनास्थल पर मौजूद थी लेकिन प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि वरीय पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपित को गिरफ्तार करें .वही लगभग 4 घंटे लेट एसडीओ नीरज कुमार व एसडीपीओ लाल बाबू यादव घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को समान करने का प्रयास करने लगे , लेकिन प्रदर्शनकारियों में अधिकतर महिलाएं और बच्चियों होने के कारण प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी वही घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रतिनिधियों में जिला पार्षद कुमार कुलजीत उर्फ पिंटू सिंह ,मुखिया विजय साह, सरपंच लक्ष्मी ठाकुर, पूर्व मुखिया पप्पू झा सहित कई जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की मशक्कत से जाम को हटाया गया और लोगों को समझा बुझाकर शांत किया गया.
via k.times
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home