Sunday, 25 February 2018

#Sridevi : ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं - ' न जाने क्‍यूं, एक अजीब सी घबराहट हो रही है'

#Sridevi : ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं - ' न जाने क्‍यूं, एक अजीब सी घबराहट हो रही है'मुंबई : बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा श्रीदेवी का दुबई में बीती रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. इससे पहले ही महानायक अमिताभ बच्‍चन ने ट्वीट किया, 'न जाने क्‍यूं, एक अजीब सी घबराहट हो रही है.' हालांकि श्रीदेवी के निधन के बाद बिग बी अमिताभ ने कोई और ट्वीट नहीं किया. 
श्रीदेवी के निधन के बाद पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर फैल गयी. फिल्‍म स्‍टार से लेकर राजनेता तक सभी श्रीदेवी के निधन के बाद प्रतिक्रियाएं देने लगे. राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई राजनेताओं ने इसे अपूरणीय क्षति बताया. वहीं पूरा बॉलीवुड भी इस खबर से सदमे में है और सभी अपनी संवेदनाएं सोशल मीडिया पर भी शेयर कर रहे हैं. 
 
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर लिखा, 'फिल्म स्टार श्रीदेवी की मौत से दुखी हूं. वह लाखों फैंस का दिल तोड़ कर गयी हैं. उनकी 'लम्हे' और 'इंग्लिश विंग्लिश' जैसी फिल्में दूसरे कलाकारों के लिए प्रेरणा हैं. उनके परिजनों और करीबी लोगों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं.'


Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home