Monday, 19 February 2018

कटिहार : कदवा मे वर्षों से बंद प्रतिक्षालय भवन के चारों ओर गंदगी का अम्बार

कटिहार जिला के कदवा प्रखंड मुख्यालय में ही रही सबसे बड़ी समस्या की ओर आज हम आपको लिए चलते हैं।बात करते है स्वच्छ भारत स्वच्छ जीवन की लिए चलते है. हम आपको प्रखंड मुख्यालय में मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना से निर्मित प्रतिक्षालय भवन की ओर जिसे बनाने में 12,46,842 रुपये की लागत लगी और जो 2016 से बंद पड़ा हुवा है.अब आलम यह है की जिस सुद्ध वातावरण में यह प्रतिक्षालय भवन निर्मित है .उसके चारों ओर मल-मूत्र फैला हुवा नजर आता जिस कारण से प्रखण्ड मुख्यालय में आए हुए ग्रामीणों बात-बात पे रुमाल निकाल कर अपनी नाक पर रखनी पर जाती है.


बात यहीं खत्म नहीं हो जाता प्रतिक्षालय भवन के निकट आधार केंद्र कार्यालय के आस पास का नजारा इससे भी बत्तर देखने को मिला करता है.मानो जैसे पूरे कुम्हड़ी बाजार की पूरी गन्दगी यहीं पर है.प्रखण्ड मुख्यालय की चार दीवारी से बाहर के चाय नास्ते के दुकानदार अपनी दुकान का साड़ा कचरा आधार केंद्र कार्यालय की ओर फेंक देते है. जिसे प्रखण्ड मुख्यालय में रातों को सुवरों का निमंत्रण माना जाता है.अब यहां सोंचने वाली बात यह है की जब सरकारी कर्मचारियों के द्वारा प्रखंड मुख्यालय की गंदगी साफ नहीं कराई जा रही है तो पूरे तीस पंचायती की गंदगी कैसे साफ होगी.आखिर क्यों बंद पड़ा है वर्षों से प्रतिक्षालय भवन जबकि प्रखंड में आए ग्रामीणों को बैठने की कोई सुविधा नहीं.
via k.T

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home