Wednesday, 14 February 2018

देश के दूसरे सबसे बड़े PSU बैंक पीएनबी में 11,500 करोड़ की धोखाधड़ी, 10 अधिकारी सस्पेंड

देश के दूसरे सबसे बड़े PSU बैंक पीएनबी में 11,500 करोड़ की धोखाधड़ी, 10 अधिकारी सस्पेंडमुंबर्इ : देश में सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े दूसरे बड़े पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में गलत लेन-देन का मामला प्रकाश में आया है. इस बैंक में करीब 11,500 करोड़ रुपये की अनाधिकृत लेन-देन उजागर हुआ है. बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि बैंक के मुंबई की एक शाखा में 1771.7 अरब डॉलर यानी करीब 11,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी सामने आयी है. बताया जा रहा है कि इस धोखाधड़ी का असर कुछ दूसरे बैंकों पर भी देखने को मिल सकता है. इस खबर के बाद पंजाब नेशनल बैंक के शेयर में बुधवार को करीब 8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी है.


उधर, पंजाब नेशनल बैंक ने ज्वैलरी डिजाइनर नीरव मोदी के धोखाधड़ी मामले से जुड़े 10 अफसरों को सस्पेंड कर दिया है. अभी हाल ही में सीबीआर्इ ने नीरव मोदी, उसके भार्इ निशाल मोदी आैर पीएनबी अधिकारियों पर करीब 280.7 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज किया था.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home