Saturday, 3 March 2018

फीस जमा नहीं करने पर 12वीं के छात्र को विद्यालय नहीं दे रहा एडमिट कार्ड

 Image result for 12 studentकिशनगंज : स्कूल फीस जमा नहीं करने पर विद्यालय द्वारा 12वीं का  छात्र को को एडमिट कार्ड नहीं देने का मामला प्रकाश में आया है़  मामला शहर के बेथल मिशन स्कूल का है़  निजी विद्यालय की इस मनमानी और अपने बच्चे के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले स्कूल के विरुद्ध छात्र के पिता राज किशोर ठाकुर ने बुधवार को जिलाधिकारी से गुहार लगायी.


स्वास्थ्य विभाग में चतुर्थ वर्गीय कर्मी स्थानीय खगड़ा निवासी राज किशोर ठाकुर ने बताया कि उनका पुत्र सुमन कुमार ठाकुर दसवीं कक्षा बीएसएफ खगड़ा परिसर स्थित केंद्रीय विद्यालय में शिक्षा ग्रहण किया़  चूंकि केंद्रीय विद्यालय में दसवीं तक ही पढ़ाई होती है इसलिए उन्हें मजबूरन अपने बेटे का नामांकन निजी विद्यालय बेथल मिशन स्कूल में कराना पड़ा़  विगत दो वर्षों से उनका बच्चा बेथल मिशन स्कूल में पढ़ रहा है़  स्कूल द्वारा 13 सौ रुपये प्रतिमाह फी ली जा रही है, जिसे वे पूर्व में ससमय भुगतान करते आ रहे थे़, लेकिन वेतन मद में राशि का आवंटन नहीं होने के कारण विगत आठ माह से उन्हें वेतन नहीं मिला,
जिसके कारण स्कूल का फीस बकाया रह गया़ उनके बेटे ने उन्हें बताया कि उसे स्कूल में कहा गया कि फीस नहीं जमा करने पर उसका 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड नहीं दिया जायेगा़, जिससे वह परीक्षा में शामिल  नहीं हो सकेगा़   राज किशोर ने कर्ज लेकर सात हजार रुपये लेकर स्कूल फीस जमा कराया शेष 8 हजार रुपये के संबंध में उसने प्रबंधन से कहा कि मार्च में उसे वेतन मिलेगा तो वह पूरी बकाया राशि का भुगतान कर देगा़ उसने बताया कि वह सरकारी कर्मी है कहां भाग कर जायेंगे,
via P.khabar

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home