सावधान ! गैस व दर्द की दवाएं कर रहीं आपकी किडनी को खराब, इन दवाओं का इस्तेमाल है घातक
पटना : पेट में गैस व दर्द सुनने में तो बहुत आम सी बीमारी लगती है. लेकिन, अगर इस पर ध्यान न दिया जाये, तो परेशानी बढ़ भी सकती है. एसीडीटी से सिर में दर्द, बेचैनी और घबराहट होने का डर भी रहता है. लेकिन, मरीज बिना डॉक्टरी सलाह के ही दवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं, नतीजा उनकी किडनी खराब हो रही हैं.
इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में किडनी ट्रांसप्लांट के बाद डॉक्टरों ने इसका खुलासा किया है. डॉक्टरों ने कहा है कि अगर ये दवा लगातार खा रहे हैं, तो डॉक्टर से इसके बारे में पूरी जानकारी ले लें.
इस तरह से बचें बीमारी से
-डॉक्टर की देखरेख के बिना लंबे समय तक ज्यादा मात्रा में दवाओं का उपयोग करने से किडनी खराब होने की आशंका ज्यादा रहती है
-लंबे समय तक ऐसी दवा का इस्तेमाल करने, जिसमें कई दवाएं मिली हों, उनसे किडनी को क्षति पहुंच सकती है
-बड़ी उम्र, किडनी डिजीज, डायबिटीज और शरीर में पानी की मात्रा कम हो, तो ऐसे मरीजों में दवाओं का अधिक उपयोग खतरनाक हो सकता है
ये दवाएं कर रहीं किडनी खराब
बुखार, शरीर और जोड़ों में छोटे-मोटे दर्द के लिए डॉक्टर की सलाह के बिना दवा लेना आम चलन बन गया है. बिना परामर्श की दवा लेने के कारण किडनी खराब होने के मामलों में अधिकांश ऐसी दवाएं हैं जिन को खाने से डॉक्टरों ने मना कर दिया है. आइब्यूप्रोफेन, कीटोप्रूफेन, डाइक्लोफेनाक सोडियम, नीमुस्लाइड आदि ऐसे कई दवाएं हैं जिनकी वजह से किडनी खराब हो रही हैं.
via p khabar
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home