62 की उम्र में तीसरी शादी करने जा रहे विजय माल्या, ट्विटर पर खूब उड़ी खिल्ली
नई दिल्ली: किंगफिशर कंपनी के मालिक विजय माल्या इन दिनों तीसरी शादी को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. 62 वर्षीय विजय माल्या गर्लफ्रेंड पिंकी लालवानी से शादी कर सकते हैं, जिनके साथ वह पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में हैं. यह माल्या की तीसरी शादी होगी. दिलचस्प यह है कि उन्होंने अब तक दूसरी पत्नी से तलाक नहीं लिया है. जैसे ही सोशल मीडिया पर विजय माल्या की तीसरी शादी होने की खबरें सामने आई, वैसे ही ट्विटर यूजर्स ने उनका मजाक बनाना शुरू कर दिया. इस मामले में माल्या के 30 वर्षीय बेटे सिद्धार्थ माल्या को भी ट्रोल किया गया, जिनकी अब तक शादी नहीं हुई है. मालूम हो कि विजय माल्या इन दिनों भारत से भागकर लंदन में रह रहे हैं. उनपर स्टेट बैंक से 9000 करोड़ रुपये का लोन वापस न करने के आरोप है.पढ़ें माल्या की तीसरी शादी पर ट्विटर रिएक्शन्स....
कौन हैं पिंकी लालवानी?
पिंकी लालवानी पेशे से एयर होस्टेस रही हैं. माल्या की कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस से वह बतौर एयर होस्टेस साल 2011 में जुड़ीं. यह कंपनी 2012 में बंद हो गई. पूर्व एयर होस्टेस रहीं पिंकी और माल्या पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में हैं. हफ्ते भर पहले इन्होंने अपनी तीसरी एनिवर्सरी मनाई.
Labels: big news




0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home