BAN VS SL: 'इस बड़े मिथक' को आज कौन मात देगा, थिसारा परेरा या शाकिब अल हसन?
नई दिल्ली: श्रीलंका में खेली जा रही निधास टी20 ट्रॉफी ट्राई सीरीज में मेजबान और बांग्लादेश टीम के बीच आज शाम करो या मरो की जंग होने जा रही है. आज जो भी टीम जीत हासिल करेगी, उसे भारत के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेलने का मौका मिलेगा. वहीं जीतने वाले कप्तान का वह बड़ा मिथक भी टूट जाएगा, जिसने पिछले बहुत ही लंबे समय से शाकिब अल हसन और थिसारा परेरा दोनों की ही नींद उड़ा रखी है. दोनों ही जवाब देते-देते थक गए हैं, पर सवाल है कि मानते ही नहीं!
इसमें दो राय नहीं कि चोट से उबरने के बाद शाकिब-अल-हसन की वापसी से बांग्लादेश को बहुत ही ज्यादा मजबूती मिलेगी. हालांकि शाकिब के साथ मैच प्रैक्टिस नहीं है, लेकिन अब इस खिलाड़ी का स्तर ऐसा हो चुका है कि वह कुछ भी कर सकते हैं. वैसे बांग्लादेश बढ़े मनोबल के साथ उतरेगा.
वजह यह है कि मेजबान टीम को पिछले मैच में उसने 5 विकेट से मात दी थी. इस मैच में उसने दो सौ से ऊपर के स्कोर का पीछा किया था. इसके अलावा श्रीलंकाई कप्तान थिसारा परेरा तो उस मिथक को तोड़ने के लिए सबसे ज्यादा भरे बैठे हैं, जिसने एक तरह से उनका जीना दूभर कर दिया है.
Labels: big news

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home