Saturday, 10 March 2018

अब लालू के बेटे तेज प्रताप ने लिया अयोध्या में राम मंदिर बनाने का जिम्मा

पटना: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बड़ा बयान दिया है. एक कार्यक्रम के दौरान तेज प्रताप यादव ने अब अयोध्या में राम मंदिर बनाने की जिम्मेदारी लेने की बात कही है. उन्होंने कहा कि 'हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई, अति पिछड़ा, गरीब, दलित सब वहां जाएगा और एक-एक ईंट रखेगा. हम राम मंदिर बनाने का काम करेंगे. मंदिर जिस दिन बना उस दिन बीजेपी-आरएसएस का खत्मा हो जाएगा. जब उसके पास मुद्दा नहीं रहेगा, तो थाली बजाते रहेंगे चम्मच लेकर. '
Hindu, Muslim,Sikh, Isai, ati-pichhda, gareeb, Dalit, sab wahan jaega aur ek-ek eent rakhega. Hum Ram Mandir banane ka kaam karenge,Mandir jiss din bana uss din BJP-RSS ka khaatma ho jaega.Jab uske paas mudda nahi rahega to thali bajate rahenge chammach lekar ke: Tej Pratap Yadav
बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर बनाने को लेकर बीजेपी अक्सर दावा करती रहती है. इतना ही नहीं, बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में भी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की बात को शामिल किया है. हालांकि, अभी राम मंदिर-बाबरी मस्जिद का मामला सुप्रीम कोर्ट में है.

तेज प्रताप का यह बयान बिहार उपचुनाव के मतदान होने से ठीक पहले आया है. बता दें कि बिहार में एक लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए शुक्रवार को ही प्रचार अभियान थमा है. 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home