Monday, 26 March 2018

छात्रा से गैंगरेप करने वालों का निकला जुलूस, जूते-चप्पलों से की गई पिटाई

भोपाल: भोपाल के एक कॉलेज में बीएससी में अध्ययनरत एक छात्रा से गैंगरेप के आरोपी चार छात्रों को पुलिस ने न सिर्फ एक घंटे में गिरफ्तार कर लिया बल्कि उन्हें जलील करके ऐसा सबक सिखाया जिसे वे ताजिंदगी नहीं भूलेंगे. पुलिस ने इन आरोपियों का शहर में जुलूस निकाला. इस दौरान महिलाओं ने चारों की चप्पल-जूतों और लाठियों से पिटाई की.     

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया. यहां बीएससी सेकेंड ईयर की 20 वर्षीय छात्रा को उसके कॉलेज के सीनियर छात्रों ने कथित तौर पर एक कमरे में बंधक बनाया और उसके साथ गैंगरेप किया. पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर चारों आरोपियों को एक घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने शहर में उनका जुलूस निकाला. इस दौरान महिलाओं ने उनकी जमकर पिटाई की.

भोपाल के पुलिस उपमहानिरीक्षक धर्मेन्द्र चौधरी ने बताया कि 'इस मामले में हमने चारों आरोपियों शैलेन्द्र दांगी (21), धीरज राजपूत (26), सोनू दांगी (21) एवं चिमन राजपूत (25) को गिरफ्तार कर लिया.' उन्होंने कहा कि शैलेन्द्र इस पीड़ित छात्रा के कॉलेज में ही पढ़ता है और उसका सीनियर है. इन दोनों की करीब दो साल से दोस्ती थी. शनिवार की शाम शैलेन्द्र ने उसे फोन करके शहर के महाराणा प्रताप नगर स्थित एक रेस्टोरेंट के पास बुलाया था.

देखें - आरोपियों का जुलूस



चौधरी ने बताया कि जब छात्रा वहां पहुंची, तो इस दौरान दोनों में विवाद हो गया और शैलेन्द्र ने छात्रा का मोबाइल छीन लिया और उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर शहर की अप्सरा टॉकीज के पास अपने दोस्त सोनू के कमरे में ले गया.
via ndtv

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home