मधेपुरा:निर्दोष को नामजद करने पर आक्रोशित लोगो ने किया मुरलीगंज-बिहारीगंज सड़क जाम
सोमवार को सुबह से ही थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर भेलाही के स्थानीय लोगो ने प्रसासन के खिलाफ में बिहारीगंज मुरलीगंज मुख्यमार्ग एस एच 91 को लोगो ने जाम कर दिया । सुबह से ही लोगो ने सड़क पर टेंट लगा कर बैठ गए और राजन कुमार उर्फ छोटू की हत्या के आरोप में नामजद निर्दोष लोगो के नाम वापस करने की मांग को लेकर जाम कर दिया। जाम कर रहे लोगो ने आरक्षी अधीक्षक और जिलाधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगो ने बताया कि मृतक राजन के परिजनों के द्वारा स्थानीय 12 लोगो को नामजद कर हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया गया है वो बेबुनियाद है, वो निर्दोष है। पुलिस को गुमराह किया जा रहा है। गौरतलब हो की बीते शुक्रवार की रात भेलाही में अपने घर में सो रहे अवस्था में राजन कुमार उर्फ छोटू की निर्मम हत्या हुई। जिस घटना में 12 लोगो को नामजद किया गया है। जिन्हें स्थानीय लोगो के द्वारा निर्दोष बताया जा रहा है।
via k.t
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home