Monday, 26 March 2018

सहरसा में बिजली बिल में नहीं हो रहा है सुधार,आम जनों को हो रही है परेशानी

जिले के सोनबरसा प्रखंड के महुआ बाजार, मंगल बाजार, सरौनी, मधेपुरा समेत  आसपास के कई इलाकों में बिजली बिल ज्यादा आने के कारण लोगों को बहुत परेशानी होती है। महीने का जमा 100 बिल आता था वही अब महीने का रायपुर से 300 के बीच होने लगा है। मीटर खराब हो जाने पर अनुमानित रीडिंग होने के कारण बिजली बिल में बढ़ोतरी हो रही है। इस चक्कर में विल बढ़कर 5000 से 10000 हो जाता है और ज्यादा हो जाने के कारण किसान मजदूर या आमग बिल जमा नहीं कर पाते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार अनुमंडल सिमरी बख्तियारपुर के कार्यालय में लिखित आवेदन भी दिया है लेकिन कोई सुधार की गुंजाइश नजर नहीं आ रही है। बिजली बिल के विभागीय कर्मचारी व अधिकारी सिर्फ आश्वासन मात्र देते हैं।  नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड को भी हेल्प लाइन पर फोन करके कई बार शिकायत की लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। कई बार इस विभाग के जेई को भी कहा गया लेकिन विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है ।स्थानीय उपभोक्ता अनिल शर्मा,नवनीत जायसवाल, रमेश मुखिया, नागेंद्र प्रसाद गुप्ता, विलास भगत आदि ने बिल के सुधार करने की अपील की है ताकि आम जनों को बिल जमा करने में सहूलियत हो सके।
via .K.times

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home