पूर्णिया:मंत्री एवं अनुमंडल प्रशासन की देख रेख में रामनवमी शोभायात्रा जूलुस संपन्न
सोमवार को रामनवमी पर्व के अवस र पर बनमनखी नगर पंचायत स्थित रेलवे मंदिर परिसर से विशाल एवं भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी जो नगर के नेहरू चौक, बस स्टैंड चौक, वीर कुमर सिंह चौक, चीनी मिल रोड, राजहाट के मार्गो होते हुए गुजरी। शोभायात्रा मेंं हजारों की संख्या में रामभक्त हाथ में केसरिया झंडा, तलवार लिये गाजेबाजे के साथ जय श्री राम, राम-सीता, हनुमानजी की जय आकर्षण गगन भेदी जयकारे के साथ झांकी निकाली।
शोभायात्रा जूलुस में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं छोटे-बच्चे भी शामिल रही। शोभायात्रा में राम-लक्ष्मण सीता सहित हनुमान जी की भी झांकियां निकाली गयी जो लोगों के लिए आकर्षण बनी रही। इस बार के शोभायात्रा में शामिल लोगों बनमनखी के मुसलमान समुदाय के नौजवान कमिटी दर्जी पट्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रामभक्तों को रोक-रोक करके पानी शर्वत पिलाये । शोभायात्रा जुलुस में अनुमंडल प्रशासन का पुख्ता इंतजाम था। इस शोभा यात्रा में शामिल सूबे कला सांस्कृतिक एवं युवा विभाग के मंत्री कृष्ण कुमार ऋषी, एसडीएम मनोज कुमार, एसडीपीओ कुंदन कुमार, बीडीओ राघवेंद्र कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय साह, थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार दिवाकर, इंस्पेक्टर भाई भरत, संतोष चौरसिया, रामनाथ गुप्ता, रणजीत गुप्ता, दिलीप झा, अजय सिंह, राम गुप्ता, शशि शेखर, कमिटी सदस्य गुड्ड चौधरी, नटवर झा, मिथुन साह, कुणाल, लालबिहारी यादव, अजय सिंह, शिवशंकर तिवारी, शशिशेखर कुमार, अशोक सर्राफा आदि लगे हुए हैं।
via k.times
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home