Thursday, 15 March 2018

विशनपुर बाजार में बनेगा नया पैक्स गोदाम-विधायक मुजाहिद____

No automatic alt text available.पटना:-विधानसभा सत्र में कोचाधामन विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ने तारांकित प्रश्न संख्या 1418 के द्वारा सरकार से पुछा कि कोचाधामन के विशनपुर बाजार में तीन दशक पूर्व में बना पैक्स गोदाम जड़-जड़ हो चुका है , नया गोदाम कबतक बनेगा। जवाब में सहकारिता मंत्री राणा रणधीरसिंह ने कहा ईसीसी योजना से 100 मिट्रीक टन क्षमता वाला गोदाम विशनपुर पैक्स में निर्मित है, वर्तमान में किसानों के अनाज संधारण के लिए 200 मिट्रीक टन क्षमता वाले 7 गोदाम कोचाधामन प्रखंड के 7 पैक्सो में एंव कोचाधामन व्यापार मंडल में 500मिट्रीक टन क्षमता वाला गोदाम बनकर तैयार है।विशनपुर पैक्स गोदाम के लिए जितना जल्दी जमीन उपलब्ध कराकर प्रस्ताव भेजा जाएगा उतना जल्दी कृषि रोड मैप योजना से गोदाम का निर्माण कराया जाएगा।
via seemanchal express

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home