Thursday, 15 March 2018

मक्का बीज कंपनी ने किसानों को छला, अब हो सकता है कार्रवाई : डीएम

मधेपुरा जिले में दाना विहीन मक्के की फसल से किसान खासा परेशान है।इस संदर्भ में आज जिलाधिकारी मो सोहेल ने खुद मधेपुरा के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया जहां उन्होंने पाया कि बीज के गड़बड़ी से मक्के में दाना नहीं आया है।उन्होंने कहा जांचोपरांत गड़बड़ी पाए जाने पर उक्त बीज कंपनी पायोनियर पर कार्रवाई करने की अनुशंसा की जाएगी।
डीएम ने बताया कि इस संदर्भ में किसानों से आवेदन लिया जा रहा है जिससे मुआवजा हेतु राज्य सरकार को पीड़ित किसानों की सूची भेजा जा सके।उन्होंने कहा किसानों के परेशानी को देखते हुए शुक्रवार से सभी ब्लॉक में पीड़ित किसानों से आवेदन लिया जाएगा जिसमें अभी किसी भी तरह के पक्के रसीद का जमा करने की बाध्यता नहीं है।उन्होंने बताया किसानों के खेत का जांच के बाद जब मुआवजा मिलने लगेगा उस समय उन्हें रसीद जमा करना होगा।उन्होंने कहा इस संदर्भ में 1860 किसानों ने अबतक आवेदन दे दिया है।
डीएम ने बताया शुक्रवार को दाना विहीन मक्के की फसल के जांच हेतु केंद्रीय टीम आएगी जो इस संदर्भ में विशेष रूप से जांच कर रिपोर्ट तैयार करेगी।उन्होंने कहा गरीब किसानों हेतु बैंक अधिकारी से उन्हें एक लाख तक का ऋण प्रदान करने हेतु मीटिंग किया जा रहा है अगर ऎसा होता है तो किसानों को 4 प्रतिशत के दर से एक लाख तक का ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा।
डीएम ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि जिन किसानों ने पायोनियर 3522 बीज से खेती किया है उनके मक्का में दाना नहीं आया है ।उन्होंने कहा इस कंपनी पर राज्य सरकार को ब्लैकलिस्टेड करने हेतु लिखा जाएगा।
via K.T

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home