Wednesday, 7 March 2018

विधानसभा में योगी आदित्‍यनाथ बोले- हिन्‍दू होने पर गर्व, पर ईद नहीं मनाता

विधानसभा में योगी आदित्‍यनाथ बोले- हिन्‍दू होने पर गर्व, पर ईद नहीं मनाताbलखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हिन्दू होने पर गर्व की अनुभूति होना कोई बुरी बात नहीं है. उन्‍होंने कहा कि हमें हिंदू होने पर गर्व है, लेकिन हम वैसे हिंदू नहीं हैं जो घर में जनेऊ धारण करें और बाहर निकलकर टोपी पहन लें. ऐसा वो लोग करते हैं, जिनके मन में पाप होता है. मैंने तब भी कहा था और आज भी गर्व के साथ कहता हूं कि मैं हिंदू हूं. मैं ईद नहीं मनाता. लेकिन, यदि कोई अपना त्योहार मनाएगा तो सरकार उसमें सहयोग करेगी और साथ ही सुरक्षा भी देगी.
मैंने तब भी कहा था और आज भी गर्व के साथ कहता हूं कि मैं हिंदू हूं। मैं ईद नहीं मनाता. लेकिन, यदि कोई अपना त्योहार मनाएगा तो सरकार उसमें सहयोग करेगी और साथ ही सुरक्षा भी देगी। pic.twitter.com/hH3fekxRfD
हमें हिंदू होने पर गर्व है। लेकिन हम वैसे हिंदू नहीं हैं जो घर में जनेऊ धारण करें और बाहर निकलकर टोपी पहन लें। ऐसा वो लोग करते हैं, जिनके मन में पाप होता है। pic.twitter.com/rXQBF9XySp
View image on Twitter


योगी ने कहा कि भाजपा जो अंदर है, वहीं बाहर है और वह 'पाखंड' नहीं कर सकती.विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के जवाब में योगी ने कहा, 'मुझसे एक पत्रकार ने पूछा था कि आपने दीपोत्सव अयोध्या में मनाया, होली मथुरा में मनायी ... ईद कहां मनाएंगे. मैंने कहा कि मैं ईद नहीं मना पाऊंगा. मैं अपनी संस्कृति और परंपरा के अनुरूप ईद नहीं मनाता. लेकिन शांतिपूर्वक कोई ईद मनाएगा तो सरकार सहयोग करेगी और सुरक्षा देगी.’’ उन्होंने सपा-बसपा सहित विपक्षी दलों पर आक्रामक तेवर अपनाते हुए कहा, 'अवसरवादी बनकर घर में बैठकर जनेऊ लगाएंगे और बाहर जाएंगे तो टोपी लगाएंगे. ये कौन सा पाखंड है. ये पाखंड भाजपा नहीं कर सकती, जो अंदर है वहीं बाहर है.’’ योगी ने कहा, ‘‘हिन्दू होने पर गर्व की अनुभूति होना कोई बुरी बात नहीं है. हमें भारत की परंपरा और विरासत पर गौरव की अनुभूति है. तीर्थाटन के साथ-साथ पर्यटन को बढावा देने के लिए भी हमने इसका उपयोग किया है.’’ 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home