Tuesday, 6 March 2018

IND vs SL Live: श्रीलंका का पांचवां विकेट गिरा, उपुल थरंगा बने चहल के शिकार

IND vs SL Live: श्रीलंका का पांचवां विकेट गिरा, उपुल थरंगा बने चहल के शिकारकोलंबो: ओपनर शिखर धवन के 90 और मनीष पांडे के 37 रनों की बदौलत भारतीय टीम निधास ट्रॉफी टी20 त्रिकोणीय सीरीज के शुरुआती मैच में मेजबान श्रीलंका के खिलाफ निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 174 रन बनाने में सफल रही. श्रीलंका के आमंत्रण पर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत खराब हुईऔर पहले दो ओवर में ही कप्‍तान रोहित शर्मा (1) और सुरेश रैना (1) आउट हो गए. इसके बाद धवन और पांडे की जोड़ी ने जमकर बल्‍लेबाजी की और तीसरे विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी की. धवन चौथे विकेट के रूप में आउट हुए. टीम इंडिया ने इसके बाद आखिरी विकेट ऋषभ पंत के रूप में पारी की अंतिम गेंद पर गंवाया.जवाब में 16 ओवर के बाद श्रीलंका का स्‍कोर पांच विकेट खोकर 140 रन है. कुसल मेंडिस, दनुष्‍का गुणतिलका, दिनेश चंदीमल, कुसल परेरा और उपुल थरंगा आउट हुए है.  दासुन शनाका और तिसारा परेरा 3-3  रन बनाकर क्रीज पर हैं.

भारत के लिए पहला ओवर जयदेव उनादकट ने फेंका जिसमें कुसल मेंडिस के चौके सहित 6 रन बने. दूसरे ओवर में ऑफ ब्रेक बॉलर वाशिंगटन सुंदर को गेंदबाजी पर लाया गया, जिन्‍होंने मेंडिस (11) को मिडऑफ पर शिखर धवन से कैच करा दिया. नए बल्‍लेबाज कुसल परेरा ने आते ही सुंदर को छक्‍का जमाया. ओवर में 13 रन बने.तीसरे ओवर में कुसल परेरा ने शारदुल ठाकुर की बुरी गत बनाई. ओवर की पहली तीन गेंदों पर चौके और चौथी गेंद पर छक्‍का लगा. पांचवीं गेंद नोबॉल रही, इस पर भी परेरा ने चौका जमाया. अगली गेंद पर फिर चौका लगा. ओवर में 27 रन बने और श्रीलंका का स्‍कोर 50 रन के करीब जा पहुंचा.पारी के चौथे ओवर में गुणतिलका ने सुंदर को और पांचवें ओवर में उनादकट को छक्‍का लगाया. गुणतिलका और परेरा के बीच इस दौरान 50 रन की साझेदारी भी पूरी हुई. इसी ओवर में उनादकट ने गुणतिलका (19 रन, 12 गेंद, एक चौका, दो छक्‍के) को पंत के हाथों कैच कराया. पांच ओवर में श्रीलंका का स्‍कोर फर्राटा मारते हुए 70 रन तक पहुंच गया था.रोहित शर्मा पारी के सातवें ओवर में युजवेंद्र चहल को आक्रमण पर लेकर आए. हालांकि उनके ओवर में भी 13 रन बने.आठवें ओवर में हरफनमौला विजय शंकर को बॉलिंग पर लाया गया. इस ओवर में कुसल परेरा ने अर्धशतक पूरा किया. इस दौरान उन्‍होंने 22 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और तीन छक्‍के जमाए. विजय शंकर के ओवर में 4 रन बने. पारी के 9वें ओवर में चहल ने भारत को तीसरी सफलता दिलाते हुए दिनेश चंदीमल (14) को बोल्‍ड कर दिया.10 ओवर में श्रीलंका का स्‍कोर तीन विकेट पर 101 रन था.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home