Thursday, 22 March 2018

एसडीओ ने खुले में शौच जाने से ग्रामीणों को रोका

प्रखंड में सदर अनुमंडल पदाधिकारी अशेक कुमार मंडल के नेतृत्व में प्रखंड के आधा दर्जन पदाधिकारीयों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रखंड के बरबट्टा गांव में बुधवार की सुबह खुले में शौच करने जा रहे स्थानीय लोगों को वीसील बजाकार रोका। साथ ही खुले में शौच जाने से होने वाली बिमारीयों के बारे में उनलोगों को जागरुक किया।
सदर एसडीओ अशोक कुमार मंडल ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सरायरंजन एवं वि़द्यापतिनगर प्रखंड को अगामी 31 मार्च तक खुले में शौच मुक्त कराने की घोषणा कर रखी है। इसलिये आप सभी निर्धारित तिथि से पूर्व अपने-अपने घरों में शौचालय का निर्माण करा लें। निर्माण कराने वालों को 12 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। वहीं खुले में शौच जाने वाले को सरकारी सुविधाओं से वंचित किया जायेगा। मौके पर बीडीओ डा. अभिजीत चौधरी, मुखिया रामचंद्र साह, बिरेन्द्र कुमार झा उर्फ टुना झा, बीएओ हिमांशु कुमार, थानाध्यक्ष कमल राम, ग्रामीण आवास सहायक राजेश कुमार आदि लोग मौजूद थे।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home