Sunday, 4 March 2018

बीमार परीक्षार्थियों के लिए केंद्रों पर हो विशेष व्यवस्था

पटना : सीबीएसई ने पांच मार्च से शुरू हो रहे मैट्रिक और 12वीं की परीक्षा को लेकर  निर्देश जारी किया है. सीबीएसई  के परीक्षा नियंत्रक केके चौधरी ने कहा है  कि गंभीर रूप से बीमार और दुर्घटना होने की स्थिति में परीक्षार्थियों को  विशेष सुविधाएं दी जायें. उन्होंने कहा है कि किसी केंद्र के प्राचार्य की  यह जिम्मेदारी है कि वे ऐसे परीक्षार्थियों के लिए विशेष इंतजाम करें. ऐसे  परीक्षार्थियों के लिए अलग से कमरे और वीक्षकों के इंतजाम की जिम्मेवारी भी  प्राचार्य की होगी.
इसके लिए केंद्र के अधीक्षक विशेष संशोधित पत्र  जारी कर परीक्षार्थियों के लिए शिक्षक नियुक्त करें. परीक्षार्थियों को सहायक सर्जन की ओर से जारी मेडिकल  प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना जरूरी है. बीमार परीक्षार्थियों के लिए  प्रतिनियुक्त शिक्षकों की सेवा केंद्र अधीक्षक को मुफ्त में उपलब्ध कराना  है. बीमार अथवा दुर्घटना के शिकार परीक्षार्थियों के लिए विशेष सहायक  वीक्षक और सहायक की नियुक्ति में केंद्र अधीक्षक को सावधानी भी बरतना जरूरी  है.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home