बीसीसीआई ने स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर को IPL-2018 से बाहर किया..
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बॉल टैम्परिंग मामले में एक साल के लिए प्रतिबंधित स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर पर इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में प्रतिबंध लगा दिया है. स्मिथ और वार्नर क्रमश: राजस्थान रायल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान थे, लेकिन इस प्रकरण के बाद उन्हें कप्तानी छोड़नी पड़ी. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के एक-एक साल के बैन के बाद बीसीसीआई ने दोनों को आईपीएल से बाहर कर दिया.आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने यहां पत्रकारों से कहा,‘क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दोनों खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगाया है और हम भी इस साल दोनों को आईपीएल से बाहर कर रहे हैं. ’Labels: big news

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home